बलिया : जिला व्यायाम शिक्षक विनोद सिंह के पिता का निधन, चहुंओर शोक
On



बलिया। जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह के पिताजी श्रीराम सिंह (85) का निधन गुरुवार की सुबह हो गया। इसकी सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार गंगा नदी के मझौवां घाट पर किया गया, जहां मुखाग्नि विनोद कुमार सिंह ने दी। मूलरूप से बैरिया थाना क्षेत्र के चिन्तामणी राय के टोला गांव निवासी श्रीराम सिंह उद्योग विभाग से सेवानिवृत्त थे। शहर के भृगु आश्रम स्थित आवास पर गुरुवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली, जहां उनका पार्थिव पैतृक गांव चिन्तामणि राय के टोला ले जाया गया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
21 Mar 2026 18:38:07
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...



Comments