बलिया : शांति समिति की बैठक में CO ने दिये तमाम सुझाव

बलिया : शांति समिति की बैठक में CO ने दिये तमाम सुझाव

रेवती, बलिया। रेवती थाना प्रांगण में दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ ने कहा कि आप सभी दीपावली को दीपोत्सव के साथ मनाएं। तेज आवाज वाले पटाखों से परहेज करें। किसी भी परिस्थिति में बाजार में पटाखे की दुकानें नहीं लगेंगी। निर्धारित स्थान पर ही अनुमति/लाइसेंस लेकर पटाखे की दुकानें लगायें। 

इसके साथ ही दुकानों पर बालू तथा पानी की व्यवस्था रखें। यदि सम्भव हो तो किराये आदि पर लेकर अग्निश्मन यंत्र रखें। कहा कि आप लोग भी असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। व्यापारी बन्धुओं से कहा कि आप सभी को हार्ड कैश लेकर कहीं जाना हो तो आप थाने को सूचना देकर एक आरक्षी लेकर जा सकतें हैं। 

आप सभी अपनी अपनी दुकानों/प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगा लें तथा अपनी दुकानों पर"आप सीसीटीवी कैमरे की नजर में हैं" का प्रिंट आउट निकाल उसे चिपकायें। अगर आप चाहें तो अपने स्तर से मुख्य तिराहे,चौराहों पर भी सीसीटीवी कैमरा लगा सकते हैं। सीओ बैरिया ने छठ पर्व के घाटों के विषय में जानकारी लिया, जिस पर मौजूद लोगों ने बताया कि थाने के पास ही गांधी घाट पर छठ पर भीड़ होती है।

बच्चों द्वारा की जाने वाली आतिशबाजी से पोखरे में प्रति वर्ष आग लग जाती है। सीओ बैरिया ने कहा कि यहां प्रचुर मात्रा में पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगी तथा इधर आतिशबाजी नहीं होने दिया जायेगा। क्षेत्र में दीपावली पर रखी जाने के बाबत कहा कि पांडाल में बालू आदि की व्यवस्था रखना होगा। पांडाल के पास ज्यादा भीड़ न हो।यह आपकी जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता, सुनील केशरी, अनिल केशरी, मस्तान जी स्वर्णकार, राकेश जी स्वर्णकार, राजेश केशरी, राजेश‌ स्वर्णकार आदि मौजूद रहे। संचालन प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषयश और कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने...
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...