बलिया : हाई टेंशन करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

बलिया : हाई टेंशन करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत


विजय कुमार गुप्ता
बांसडीह, बलिया। हाई टेंशन करेंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बांसडीह कस्बे के वार्ड नम्बर सात निवासी मलाई तुरहा (50) पुत्र सुकठ तुरहा शनिवार की सुबह पिण्डहरा गांव के रघुनाथपुर मौजे में घने कोहरे में अपने खेत में घूमने गए थे। वहीं, पास ही में 11 हजार वोल्टेज का तार नीचे की तरफ था। 

घने कोहरे में मलाई तुरहा तार को देख नहीं पाए और उसकी जद में आए गए। आप पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पर दिया। विद्युत उपकेंद्र द्वारा लाइट काटने तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चो के करुण क्रंदन से आसपास का माहौल गमगीन हो गया। पत्नी व बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार