बलिया नगर में चल रहा कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान

बलिया नगर में चल रहा कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान


दुबहर, बलिया। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत नगर विधानसभा क्षेत्र के नगवा, रेपुरा आदि स्थानों के बाद न्याय पंचायत बसरिकापुर अंतर्गत अगरौली दोपही में बैठक हुई। सदर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल पूर्ण रूप से किसान विरोधी एवं काला कानून है। इसका असर आम जनता पर भी पड़ेगा। इस काले बिल का विरोध करने पर किसानों एवं विपक्षी पार्टी के लोगों के आवाज को दबाया जा रहा है। जब तक अन्नदाताओं के सुख सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, तब तक हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाएगा। कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी में नौजवानों को जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जो जारी रहेगा। इस अवसर पर धर्मदेव तिवारी, सत्यदेव तिवारीन केदार तिवारी, बैकुंठ तिवारी, हरिशंकर पाठक, भैया लल्लू सिंह, परमेश्वर यादव, सूर्यदेव यादव, परमेश्वर यादव, लक्ष्मण पासवान, कमलेश जी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय एवं संचालन ब्लॉक अध्यक्ष लालू प्रसाद बिंद ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे