बलिया : स्कूल के पास से बच्चा गायब, अपहरण की आशंका

बलिया : स्कूल के पास से बच्चा गायब, अपहरण की आशंका


बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में विद्यालय के पास खेल रहे तीन वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसके मां-बाप ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से बच्चे को बरामद करने की गुहार लगाई है।

धर्मेंद्र रजक का तीन वर्षीय पुत्र आदित्य उर्फ मल्लू सोमवार को परिषदीय विद्यालय के निकट खेल रहा था। वहां से शाम पांच बजे रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं मिली तो पिता ने दोकटी थाने में बच्चे की गायब होने की तहरीर दी। गायब बच्चे के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि मैं व मेरी पत्नी भगवानपुर स्थित सरकारी गोशाला में काम करते हैं। उसी गोशाला के बगल में स्थित परिषदीय विद्यालय के पास मेरा बेटा खेल रहा था, जहां से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। बच्चे गायब हो जानने के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा