बलिया : दरोगा ने राइफल, बेटे ने बरामद कराया तमंचा

बलिया : दरोगा ने राइफल, बेटे ने बरामद कराया तमंचा



हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा पार जवहीं दियर गांव में 7 सितम्बर को दिन-दहाड़े हुई हत्या में वांछित छः अभियुक्तों में से तीन दरोगा यादव पुत्र सुदर्शन यादव, सरल यादव उर्फ मनजी यादव पुत्र दरोगा यादव, छांगुर यादव पुत्र दरोगा यादव 16 सितम्बर को ही न्यायालय में हाजिर हो गये थे। इन तीनों अभियुक्तों में दरोगा यादव व सरल यादव ने स्वीकार किया कि मुकदमा उपरोक्त में हत्या में उपयुक्त 315 बोर राईफल व तमंचा बरामद करा सकते है।

न्यायालय के आदेश पर उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को पुलिस रिमांड 23 व 24 सितम्बर को 24 घंटे के लिए प्राप्त हुई। हल्दी पुलिस अभिरक्षा में उन्हें लेकर थाने आयी। अभियुक्त दरोगा की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 315 बोर लाइसेंसी राईफल, जो छोटक उर्फ नंदलाल यादव के नाम से है, तथा सरल की निशानदेही पर एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

7 सितम्बर को मारी गई थी गोली

जवहीं दियर गांव में 7 सितम्बर को 12 बजे दिन हुई शिव जी यादव (50) पुत्र स्व. ईश्वर यादव की हत्या मामले में हल्दी पुलिस ने मृतक की पत्नी राज मुन्नी देवी की तहरीर छः लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302 व 34 के अंतर्गत नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच व आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। 


आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार