बलिया : अधिवक्ता गिरफ्तार, है गंभीर आरोप

बलिया : अधिवक्ता गिरफ्तार, है गंभीर आरोप


श्वेता पाठक
सिकन्दरपुर, बलिया। सात माह से फरार सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी अधिवक्ता पंकज राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन पर हत्या के प्रयास, घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार अधिवक्ता को चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

बताया जा रहा है कि अधिवक्ता पंकज राय के छोटे भाई धीरज राय की शादी 2018 में प्रयागराज निवासी दीपमाला के साथ हुई थी। पीड़िता दीपमाला के अनुसार ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए अक्सर उसे मारा पीटा करते थे। आरोप है कि वर्ष 2020 में पंकज और धीरज समेत सास और श्वसुर ने मिल कर न सिर्फ दीपमाला को मारा पीटा, अपितु जान से मारने की कोशिश भी की। मामले में पुलिस ने धारा 307, 498A, 323, 504, 506, 120B आईपीसी के तहत पंकज और धीरज समेत कुल चार लोगों को आरोपित किया था। इसमें पंकज को छोड़ सभी आरोपित जमानत पर रिहा हो चुके हैं, जबकि पंकज फरार चल रहे थे। एसएचओ योगेश यादव ने बताया कि पंकज राय अधिवक्ता होने का नाजायज फायदा उठा रहे थे, लेकिन न्यायालय की सख्ती के कारण उनकी एक न चली। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली