एम्बुलेंस के अंदर का सच देख चौंक गई बलिया पुलिस

एम्बुलेंस के अंदर का सच देख चौंक गई बलिया पुलिस

बलिया। एम्बुलेंस से भी शराब तस्करी हो रही है। इसका खुलासा दुबहड़ पुलिस ने किया है। पुलिस ने 158.04 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब लदी एम्बुलेंस के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने दोनों को चालान न्यायालय कर दिया। 

पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में दुबहड थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, उप निरीक्षक हनुमान प्रसाद व हेड कांस्टेबल अखिलेश्वर शर्मा ने जनेश्वर मिश्र सेतु से गुरुवार की सुबह मनोज कुमार पुत्र स्व. अवधेश राम (निवासी गंगहर थाना नोखा जिला रोहतास, बिहार) व राकेश कुमार पुत्र शिवनारायण चौधरी (निवासी गंगहर थाना नोखा जिला रोहतास, बिहार) को 180-180 एमएल की 878 फ्रूटी जैसे पैकिंग में 158.04 लीटर (MC DOVELLS GREN LABEL THE RICH BLEND WHISKY) शराब एम्बुलेंस वाहन से ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली