Road Accident In Ballia : ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे दो छात्रों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत

Road Accident In Ballia : ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे दो छात्रों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के धरहरा टोला के समीप बुधवार की शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे साइकिल सवार दो बालक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों घायलों को आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। 

उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर (कटहर बारी) गांव निवासी सुमित (11) पुत्र सुरेन्द्र राजभर व विश्कांत (11) पुत्र हरिकेश राजभर दोपहर में ट्यूशन पढ़ने के लिए एक ही साइकिल से बहुताचक उपाध्याय गए थे। शाम 5 बजे वह ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रहे थे, तभी धरहरा गांव के पास मिट्टी लदा ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दोनों बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। उधर बच्चों को घायल देख ग्रामीणों ने निजी वाहन से सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा