बलिया : राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में ऋषभ सिंह का चयन, चहुंओर खुशी

बलिया : राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में  ऋषभ सिंह का चयन, चहुंओर खुशी

बैरिया, बलिया। क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बैरिया थाना क्षेत्र के हेमंतपुर निवासी ऋषभ सिंह का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए हो गया है। इसकी सूचना से गांव में हर्ष का माहौल है। परिजनों ने गांव में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं, बैरिया स्थित ननिहाल में नाना ने भी मिठाई बांटी। 

हेमंत पुर निवासी मर्चेंट नेवी के समुद्री अभियंता राजेश सिंह का पुत्र ऋषभ कुमार सिंह इंटरमीडिएट की पढ़ाई लखनऊ रहकर पूरा करने के बाद पहली बार एनडीए की परीक्षा में शामिल हुए। ऋषभ को 352वां रैंक मिला है। एनडीए प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी तैनाती भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में होगी।ऋषभ अपने नाना बैरिया निवासी भारतीय थल सेना के आनरेरी कैप्टन प्रभुनाथ सिंह के सानिध्य में रहते थे। उन्हीं को देखकर उसने सेना में जाने का निर्णय लिया। दादा अरुण सिंह व नाना प्रभुनाथ सिंह ने इस सफलता पर खुशी का इजहार किया है। 

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद