Flood In Ballia : बलिया में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ाव स्लो, लेकिन लहरें बनी कैंची

Flood In Ballia : बलिया में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ाव स्लो, लेकिन लहरें बनी कैंची

मझौवां, बलिया। गंगा नदी की बाढ़ से फ्लड एरिया के गांवों के लोग परेशान है। घरों में पानी घुसने और सम्पर्क मार्गो के डूबने तथा नाव का माकूल इंतजाम न होने से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई गांवों के लोग मवेशियों को लेकर सड़क पर आ गये है। वहीं, बाढ़ की वजह से चार इंटर कालेज, दो महाविद्यालय तथा 74 परिषदीय विद्यालयों को बंद किया गया है।

नदी के जलस्तर में बढ़ाव की रफ्तार बहुत कम है, लेकिन 'इंटर करंट' मंगलवार को बढ़ गया। इस वजह से बैरिया तहसील क्षेत्र के उदईछ्परा गांव में कटान तेज हो गया। उधर, नौरंगा गांव में भी कटान जारी है। इधर, एनएच -31 को गंगा के कटान से बचाने के लिये रामगढ़ के पास करोड़ों की लागत से बनाये गये स्पर का नोज मंगलवार को स्वयं की सुरक्षा में भी मरहूम दिखा। स्पर का बोल्डर खिएकने से पास के लोग दहशत में आ गये। विभागीय अधिकारियों ने कैरेट में मिट्टी भरी बोरी डलवाकर बचाव कार्य शुरू करा दिया, लेकिन विभाग की तैयारी नाकाफी दिखी।

किमी 27.500 पर 11 करोड़ 3 लाख 37 हजार की लागत से बने इस स्पर की जड़ तक अनियमितता की बात लोग करते नजर आये। हालांकि अधिकारियों ने तर्क दिया कि यह स्पर अपनी जगह पकड़ रहा है। यह सुरक्षित है। उधर, उदईछपरा में हो रहे कटान की सूचना पर बैरिया एसडीएम अत्रेय मिश्र ने मौके पर पहुंचकर कटान स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता से बात कर तत्काल कटान रोकने के लिए व्यवस्था करने को कहा। 


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक...
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू