बलिया कलेक्ट्रेट में धरना के माध्यम से चौकीदारों ने योगी सरकार से पूछा यह सवाल

बलिया कलेक्ट्रेट में धरना के माध्यम से चौकीदारों ने योगी सरकार से पूछा यह सवाल


बलिया। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष ग्रामीण चौकीदार वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष शारदानंद पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 6 मार्च 2019 को 48 करोड़ का बजट पास किया गया था, जिसमें चौकीदारों की पगार 1500 रूपये से बढ़ाकर 2500 रूपये किया गया था। 
कहा कि इसके बावजूद ​बढ़े हुए वेतन का अभी तक कहीं अता पता नही है। बैठक के माध्यम से चौकीदारों ने कहा कि वेतन बढोत्तरी व साइकिल की मांग के लिए हम जिला मुख्यालय से लेकर विधान सभा तक धरना देगें। इस मौके पर अनिल कुमार चौरसिया, विसुन दयाल, दिनेश पासवान, लालू यादव, गनेश राम, राम बहादुर यादव, दिलीप, उमेश राम, जनार्दन, शिव शंकर राजभर, हवलदार चौहान, धनजी बर्मा, इन्द्रजीत कुमार, राजनाथ व जगदीश पासवान आदि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर