महानिदेशक विजय किरण आनंद एवं शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह के हाथों सम्मानित हुए बलिया के दो शिक्षक

महानिदेशक विजय किरण आनंद एवं शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह के हाथों सम्मानित हुए बलिया के दो शिक्षक


बलिया। जिले की बेसिक शिक्षा के अच्छी खबर है। राज्य स्तर पर योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर यहां के दो शिक्षकों को महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) विजय किरण आनंद एवं शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया है। इससे शिक्षकों में खुशी की लहर है। 

गौरतलब हो कि 17 मई से  20 मई 2022 तक प्रत्येक जिले से योग के लिए एक पुरुष और एक महिला का चयन के बाद राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शिक्षा क्षेत्र नगरा के कम्पोजिट विद्यालय करनी के सअ सचिन कुमार तथा शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के कम्पोजिट विद्यालय संवरा की सअ कुमारी चिन्ता को चयनित किया गया था। 

विश्व योग दिवस पर इन दोनों शिक्षकों को महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) विजय किरण आनंद एवं शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया है। राज्य स्तर पर सम्मानित सअ सचिन कुमार व कुमारी चिन्ता को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य एवं डायट प्रवक्ता सरोज सिंह के अलावा सभी शिक्षक साथियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट