बलिया में एमडीएम का सच : बच्चे खा रहे प्राथमिक स्कूल में, रिपोर्ट मांगी जा रही इंटर कालेज से

बलिया में एमडीएम का सच : बच्चे खा रहे प्राथमिक स्कूल में, रिपोर्ट मांगी जा रही इंटर कालेज से


बलिया। सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना को लेकर सरकार काफी गंभीर है, लेकिन जनपद स्तर पर बड़ी लापरवाही सामने आयी है। यहां बच्चे किसी और स्कूल में मध्यान्ह भोजन कर रहे है, जबकि रिपोर्ट किसी और स्कूल से मांगी जा रही है। मामला शिक्षा क्षेत्र बेलहरी का है। इसकी शिकायत के बाद भी जिम्मेदार चुप है। 
शिकायती पत्र के अनुसार शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के 'प्रावि बसुधरपार पर कितने बच्चे है। कितनों ने खाना खाया। कितने बच्चों को फल दिया गया। या फिर मध्यान्ह भोजन नहीं बना तो क्यों?' यह रिपोर्ट प्रावि बसुधरपार के प्रधानाध्यापक की बजाय एक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य से मांगी जा रही है। इससे इंटर कालेज के प्रधानाचार्य परेशान है। उन्होंने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी (एमडीएम) से की है। बावजूद इसके अब तक उनका मोबाइल नम्बर डिलीट नहीं किया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार