बलिया से सुभासपा सुप्रीमो ने साधा बिहार सीएम पर निशाना, कह दी खाल उधेड़ने तक की बात

बलिया से सुभासपा सुप्रीमो ने साधा बिहार सीएम पर निशाना, कह दी खाल उधेड़ने तक की बात

बलिया। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में 'सावधान यात्रा' सम्पन्न होगी।वहीं नीतीश कुमार का खाल उधेड़ूंगा। लखनऊ से शुरू कर प्रदेश के कई जिलों से होते हुए 'सावधान यात्रा' लेकर बलिया पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने बिजली बिल को बीमारी की उपाधि दी। लोगों का हाथ उठवा कर कहा कि कितने लोगों का बिजली बिल आया है। लोगों के हाथ उठते ही कहा कि बिजली बिल यही बीमारी है। राजभर ने कहा कि बड़े लोगों का करोड़ों का बिल माफ कर दिया गया। गरीबों का बिजली बिल माफ होना चाहिए। 

रतसड़ में आयोजित सभा में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 27 तारीख को सावधान यात्रा का समापन पटना के गांधी मैदान में होगा। बिहार में जाति के आधार पर जनगणना नहीं कराने के लिए ओमप्रकाश राजभर के बिहार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। कहा कि अगर राज्य में जाति के आधार पर जनगणना नहीं कराई गई तो उनकी खाल उधेड़ दूंगा।

कहा कि नीतीश कुमार को बिहार में जातीय जनगणना कराने में इतनी देर क्यों लग रही है। इन सवालों का जवाब उन्हें देना होगा। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। कहा कि देश और प्रदेश का इतिहास गवाह है कि बीजेपी बिना गठबंधन के अकेले अपने दम पर आज तक सरकार नहीं बना पाई। उन्होंने कहा कि 2022 चुनाव में 6 विधायक मिले। 2024 में हुमच देंगे तो दो एमपी संसद में भेज देंगे। वहां बोलने लायक हो जायेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट