बलिया : प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक का हस्ताक्षर बनाकर बुरे फंसे मास्साब

बलिया : प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक का हस्ताक्षर बनाकर बुरे फंसे मास्साब


बलिया। प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक का फर्जी हस्ताक्षर बनाने में एक 'मास्साब' बुरे फंस गये है। बीएसए शिवनारायण सिंह ने जहां सहायक अध्यापक का वेतन निरीक्षण तिथि का बाधित किया है, वहीं दूसरे का हस्ताक्षर बनाने वाले 'मास्साब' के साथ ही प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश दिया है। बीएसए की इस कार्रवाई से उन शिक्षकों में हड़कम्प मच गया है, जो ऐसा कृत्य कर रहे है। 
मामला शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनबरसा का है। शनिवार को बीएसए शिवनारायण सिंह निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान प्रअ अजय कुमार गुप्ता व सअ दयाशंकर तिवारी अनुस्थित मिले, लेकिन उक्त दोनों का हस्ताक्षर उपस्थित सअ अमित कुमार यादव द्वारा बना दिया गया था। बीएसए ने सअ अमित कुमार यादव के इस जघन्य कृत्य पर  अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी