बिहार विधान सभा चुनाव : वर्चुअल रैली में बलिया सांसद ने दिया जीत का मंत्र

बिहार विधान सभा चुनाव : वर्चुअल रैली में बलिया सांसद ने दिया जीत का मंत्र


बैरिया, बलिया। बिहार विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने सोमवार को अपने संसदीय कार्यालय सोनबरसा से बिहार के किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से वर्चुअल रैली किया। सांसद ने बिहार के पदाधिकारियों को भाजपा की केन्द्र सरकार की किसान नीतियों पर विस्तृत चर्चा किया।
बिहार विधान सभा चुनाव के बावत सभी को किसानों से जुड़ी सरकार की योजनाओं को क्रमवार बताया। उन्होने बिहार किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि आजादी के बाद पहली मोदी जी की सरकार है, जिसने किसानों के बारे में बड़ी सोच रखा है। किसान की आय कैसे दुगनी होगी, इसकी चिन्ता हमेशा मोदी जी करते है। इसका जीता जागता उदाहरण किसान सम्मान निधि है। सांसद ने किसानों के लिए समर्थन मूल्य में इजाफा आदि तमाम बिन्दुओ पर पदाधिकारियों को वर्चुअल रैली के माध्यम से विचार साझा करते हुए बिहार में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलवाया। इस रैली में किसान मोर्चा बिहार प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, कृषि मंत्री प्रेमकुमार, प्रदेश अध्यक्ष संतोष रंजन पटेल एवं समस्त प्रदेश किसान मोर्चा व संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार