बलिया : महिला शिक्षामित्र की मौत, शिक्षा जगत स्तब्ध
On



बलिया। शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय चन्नाडीह नम्बर एक पर तैनात समायोजित शिक्षा मित्र मंजू यादव की मौत सर्पदंश से हो गयी। उभांव थाना क्षेत्र के हसनपुर (जजौली) निवासी शिक्षामित्र की मौत से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। इनके चार बच्चे सृष्टि (12), खुशबू (10), रागिनी (3वर्ष) व विश्वास (6वर्ष) है।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
11 Mar 2026 20:01:06
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...



Comments