बलिया : पत्नी की जांच कराने आया था पति, चोरों ने उड़ा दी बाइक
On



बैरिया, बलिया। बैरिया बाजार के तहसील मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर चोरों ने उस समय बाइक उड़ा दिया, जब चालक अपनी बाइक खड़ी कर आदर्श अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पत्नी को दिखाने गया।
दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र दशरथ प्रसाद अपनी बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर (यूपी 60 एई 4727) से अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने बैरिया आया था। राजेश कुमार ने बताया कि पत्नी को डिस्पेंसरी में पहुंचा कर जब बाइक के पास आया तो बाइक वहां नही थी। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है। बैरिया बाजार में विगत एक सप्ताह में यह तीसरी बाइक की चोरी है। चोरी गई किसी भी बाइक का पुलिस को अभी तक सुराग नही मिल पाई है।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
21 Mar 2026 22:51:54
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...



Comments