प्रयागराज से बलिया तक गंगा नदी में बढ़ाव, टूट सकता है रिकार्ड

प्रयागराज से बलिया तक गंगा नदी में बढ़ाव, टूट सकता है रिकार्ड

मझौवां, बलिया। प्रयागराज से बलिया तक गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला जारी है। इससे तटीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं, नदी का मूड भांपने वालों को अंदेशा है कि इस बार ऊफनाई लहरें पुराना रिकार्ड तोड़ सकती है। बाढ़ के पानी से बैरिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर की स्थिति भयावह होती जा रही है। लोग सड़क किनारे प्लास्टिक के टुकड़ों के नीचे जीवन गुजारने को विवश है।

केन्द्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर रविवार की सुबह आठ बजे नदी 59.370 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि यहां हाई फ्लड लेबल 60.390 मीटर है। वहीं, बलिया से प्रयागराज तक गंगा नदी का जल स्तर एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार बढ़ रहा है। उधर, घाघरा नदी डीएसपी हेड व चांदपुर गेज पर घट रही है, लेकिन मांझी घाट गेज पर बढ़ाव की प्रवृत्ति है। पिपराघाट गेज पर टोंस नदी भी बढ़ाव पर है। 

गंगा के उफान से बादिलपुर, पोखरा, बाबू बेल, सुनार टोला रामगढ़, बनिया टोला, सुघरछपरा, दुबेछपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, प्रसाद छपरा आदि गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। पीड़ितों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या रहने, खाने पीने और प्रकाश की हो गई है। इन गांवों की बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है, लेकिन प्रशासन की तरफ से यहां के वाशिंदों को मिट्टी तेल की व्यवस्था नहीं कराई गई है। 


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal