बलिया : किशोरी का अपहरण, नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बलिया : किशोरी का अपहरण, नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

रेवती, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अपहृता की तालाश‌ में जुट गयी है।

पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी कि बैरिया थाना क्षेत्र के रकबा टोला निवासी एक युवक का आवागमन पीड़िता के गांव हमेशा होता रहा है। 30 मई को उक्त युवक द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। घटना के बाद अपनी बेटी की खोज मैं नाते रिश्तेदारी आदि जगहों पर की, लेकिन मेरी पुत्री का कहीं पता नहीं चल सका। 

इस बीच पता चला कि मेरी लड़की का अपहरण नीरज वर्मा द्वारा बहला-फुसलाकर कर लिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 363, 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट 14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
बलिया : 14 एवं 15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण...
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस
यूपी पंचायत चुनाव : बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट