बलिया : प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए होगा जिला और मण्डल स्तर पर चयन

बलिया : प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए होगा जिला और मण्डल स्तर पर चयन

बलिया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में कबड्डी एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 सितम्बर, 2022 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सब-जूनियर कबड्डी बालिका का जनपदीय चयन/ट्रायल्स 09 सितम्बर, 2022 को वीर लोरिक स्पोर्ट्रस स्टेडियम, बलिया में प्रातः 10 बजे तथा मण्डलीय चयन/ट्रायल्स 13 सितम्बर, 2022 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 09ः00 बजे से किया जायेगा। 

क्रीड़ा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरूषोत्तम ने बताया कि चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सब-जूनियर बालिका कबड्डी खिलाड़ियों की आयु 31 दिसम्बर, 2022 को 16 वर्ष या उससे कम अर्थात जन्मतिथि 01.01.2007 के बाद की हो एवं वजन 55 किग्रा या उससे कम होनी चाहिए। आयु के सम्बन्ध में विद्यालय/संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा प्राप्त जन्मतिथि प्रमाण-पत्र, पात्रता प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।जिले के इच्छुक कबड्डी बालिका वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते है। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 16 से 18 सितम्बर, 2022 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे