बलिया : NDRF टीम लीडर ने बताया, खुद को सुरक्षित रख कैसे करे दूसरों की करें रक्षा

बलिया : NDRF टीम लीडर ने बताया, खुद को सुरक्षित रख कैसे करे दूसरों की करें रक्षा


बलिया। जिलाधिकारी एसपी शाही की पहल पर स्थानीय गोताखारों व कुछ मल्लाहों को और टेंड करने के लिए एनडीआरएफ की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिवसीय टेनिंग के पहले दिन शनिवार को इब्राहिमाबाद नौबरार में एनडीआरएफ के टीम लीडर निरीक्षक अनिल शर्मा ने आपदा की स्थिति में खुद को बचाते हुए दूसरे को बचाने की बारिकियों को बताया। साथ ही प्राथमिक उपचार व संक्रामक रोगों के बचने की भी अहम जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य, आपदा मित्र, लोकल गोताखोर और मल्लाह आदि शामिल थे। इसका शुभारंभ एसडीएम बैरिया सुरेश पाल ने किया। एनडीआरएफ के निरीक्षक अनिल शर्मा ने आपदा की विभिन्न गतिविधियों को बताया। साथ ही सांप जैसे जहरीले जानवरों से बचाव के तरीके भी बताए। इस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार को प्रेक्टिकल कर दिखाया जाएगा कि किसी भी प्रकार का रेस्क्यू कैसे करना है। इस दौरान वहां आज लोग भी मौजूद रहकर काफी कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान के साथ एनडीआरएफ अन्य कार्मिक सहायक उपनिरीक्षक उमेश पांडे, मुख्य आरक्षी जयप्रकाश मिश्रा, मुख्य आरक्षी संतोष सिंह, आरक्षी अमित यादव, सूर्यभान, रवि, बृजमोहन, नाथू सिंह, लालचंद आदि थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान