अरे ! सोना चमकाने के बहाने बलिया में ऐसी ठगी

अरे ! सोना चमकाने के बहाने बलिया में ऐसी ठगी


बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाइड्रिल कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह दो विद्युत कर्मचारियों के घर पहुंचे ठगों ने एक सिकड़ी और दो अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
हाइड्रिल कॉलोनी निवासी ममता देवी पत्नी प्रमोद कुमार के घर दो ठग पहुंचे, जहां उन्होंने पुरुषों के सामने पीतल के बर्तन को चमकाया। इसके बाद चांदी के आभूषण को चमकाया। जैसे ही घर के पुरुष अपने-अपने ऑफिस के लिए निकल गए। वैसे ही ठगों ने ममता देवी के सीकरी एवं पड़ोसी सुभाष देवी की दो अंगूठी को पानी में डाला। इसके बाद उसमें महिलाओं से हल्दी मांग कर डाला। जब वो नहीं  चमका तो दोनों ठगों ने उसे आग पर 10  से 15 मिनट तक गर्म करने को कहा। जैसे ही महिलाएं आग पर हल्दी वाले पानी को रखा। वैसे ही ठग फरार हो गए। महिलाओं ने उसमें हाथ लगाया तो अंगूठी व सिकरी गायब थी। इसके बाद अपने अपने परिजनों को महिलाओं ने सूचना दी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट