Flood In Ballia : गंगा की बाढ़ में डूबा युवक, तलाश में जुटी NDRF

Flood In Ballia : गंगा की बाढ़ में डूबा युवक, तलाश में जुटी NDRF

हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेपुरा के ऊचकवा डेरा में पहुंचा गंगा की बाढ़ का पानी एक युवक के लिए खतरनाक साबित हुआ। युवक बाढ़ के पानी में तैरकर घर जा रहा था, तभी लहरों बीच खो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ समेत उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

रेपुरा के ऊचकवा डेरा निवासी उपेन्द्र चौधरी (34) पुत्र राधाकृष्ण चौधरी सोमवार को पानी में तैरकर अपने घर जा रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया। आस पास के लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राधेश्याम सरोज व शिवमूर्ति तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मी पहुंच कर पहले उसे ढूंढवाने का प्रयास किये, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर आकर युवक की खोज शुरू कर दिया, जो देर शाम तक जारी रहा।


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा  ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया : युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन की...
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !