बलिया को प्रेरक जनपद बनाने में अध्यापक, संकुल शिक्षक, ARP, SRG की भूमिका तय : बीएसए
On



बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा की ARP टीम द्वारा आयोजित शिक्षक संकुल की ऑनलाइन गूगल मीट बैठक को बीएसए शिव नारायण सिंह ने सम्बोधित किया। गुरुवार को आयोजित बैठक में बीएसए ने प्रेरणा लक्ष्य पर बात की। कहा कि इसे हर हाल में पूरा करना है।
बलिया को प्रेरक जनपद बनाने में अध्यापक, संकुल शिक्षक, ARP, SRG सबकी भूमिका तय कर दी गयी है। संकुल शिक्षकों की प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति में विशेष भूमिका है। आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह का पूरा उपयोग प्रत्येक विद्यालयों में हो। संकुल शिक्षक अपने विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में प्रतिस्थापित करते हुए अपने संकुल के सभी विद्यालयों को आदर्श प्रस्तुत करें। उनका मार्गदर्शक बनें। कार्यक्रम को जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) प्रवीण यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा, डायट मेंटर श्रीमती संगीता यादव, ARP अजित यादव, शैलेन्द्र प्रताप यादव, दयाशंकर राम ने सम्बोधत किया। संचालन ARP संजय कुमार यादव ने किया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...



Comments