Flood In Ballia : गंगा की बाढ़ से कटा दर्जनों गांवों का सम्पर्क, कई स्कूल-कालेजों में घुसा पानी

Flood In Ballia : गंगा की बाढ़ से कटा दर्जनों गांवों का सम्पर्क, कई स्कूल-कालेजों में घुसा पानी

मझौवां, बलिया। आहिस्ता-आहिस्ता ही सही गंगा की लहरें हाई फ्लड लेबल की ओर बढ़ती जा रही है। इससे फ्लड एरिया के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी पूरी तरह फैल गया है। गायघाट गेज पर नदी और हाई फ्लड लेबल 60.390 के बीच सिर्फ 76 सेमी का फासला है, जबकि जलस्तर में प्रति घंटे एक सेमी का बढ़ाव जारी है।

गंगा की बाढ़ से फ्लड एरिया के गांवों में तबाही का मंजर दिखने लगा है। शहर के महाबीर घाट से लेकर टेंगरही तक एनएच 31 के दक्षिण बसे दर्जनों गांवों के सम्पर्क मार्ग डूब गये है। इससे लोगों का आवागमन दुरूह हो गया है। प्रशासन दूबेछपरा के अलावा अन्य स्थानों पर नाव की व्यवस्था भी नहीं कर सका है। 

सोमवार को दुबहर थाने के साथ ही राम सिंहासन इंटर कालेज परिसर में भी पानी घुस गया। लोग अपने दैनिक जीवन के सामानों व मवेशियों के साथ सड़क पर आ गये है। लोग सड़क किनारे प्लास्टिक के टुकड़ों के नीचे वेवश जीवन गुजार रहे है। बाढ़ के पानी से बैरिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर व नौरंगा की स्थिति भयावह होती जा रही है। नौरंगा के लोगों का कहना है कि अब तक प्रशासन ने उनकी सुधि नहीं ली। 


उधर, केन्द्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर सोमवार की सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 59.610 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि यहां हाई फ्लड लेबल 60.390 मटर है। वहीं, डीएसपी हेड, चांदपुर व मांझी में घाघरा भी बढ़ाव पर है। पिपराघाट पर टोंस नदी भी उफान है। 


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students