श्रीराम जन्मभूमि : बलिया में आतिशबाजी संग बंटी मिठाई, कारसेवक ने कही ये बात

श्रीराम जन्मभूमि : बलिया में आतिशबाजी संग बंटी मिठाई, कारसेवक ने कही ये बात


बांसडीह, बलिया। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किये जाने के बाद भाजपा बांसडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पटाखे छोड़े और मिठाईयां वितरित कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कारसेवक वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता कमरीलाल श्रीवास्तव को सम्मानित भी किया गया। 

भाजपा बांसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाते हुये मिठाईयां बांटने के साथ ही वरिष्ठ कारसेवक कार्यकर्ताओ का मुंह मीठा कराया। मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि कारसेवकों के चेहरे पर सन्तोष और खुशी का भाव देखकर आज हम कार्यकर्ताओ को गर्व महसूस हो रहा है। 

1992 में कारसेवकों का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता कमरीलाल श्रीवास्तव ने बताया कि आज जीवन सफल हो गया। अपने जीते जी भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन का साक्षी बन रहा हूं। कार्यक्रम में निखलेश पांडेय, चन्द्रबली वर्मा, अखिलेश तिवारी, सोनू पटेल, अर्जुन चौहान, विशाल तिवारी, संटू तुरहा, अग्निवेश गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद