बलिया में कटानरोधी कार्यों का जलशक्ति मंत्री ने किया निरीक्षण, अधीक्षण अभियंता पर कार्रवाई के दिए संकेत

बलिया में कटानरोधी कार्यों का जलशक्ति मंत्री ने किया निरीक्षण, अधीक्षण अभियंता पर कार्रवाई के दिए संकेत

बलिया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार की देर शाम कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता (एससी) के अनुपस्थित होने पर सवाल किया और बिना अनुमति अवकाश पर जाने पर नाराजगी जाहिर की। तत्काल उच्च अधिकारियों से बात कर एसई पर बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। कटान रोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भी नाराजगी जाहिर की। 

जलशक्ति मंत्री ने माल्देपुर में चल रही परियोजना के बारे में अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा से पूरी जानकारी ली। उन्होंने पैदल पूरी परियोजना का भ्रमण कर कार्य को बारीकी से देखा। पिछले वर्षो में हुए कटान अधिकारियों से निकलने वाले परिणाम के बारे में भी फीडबैक लिया। एक्सईएन ने बताया कि पर्क्युपाइन के डालने से हैबतपुर में नदी का कटान अपेक्षाकृत कम हुई है। गांव वालों ने निर्माण कार्य रुके होने की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने जेई से कड़ाई से पूछताछ की। जेई ने मैटेरियल की कमी होने की जानकारी दी। इस पर मंत्री नाराज हुए और कहा कि ऐसी गम्भीर परियोजनाओं में लापरवाही कत्तई ठीक नहीं है। हर हाल में कार्य की रफ्तार बढ़ाई जाए। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू, धर्मेंद्र सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा सहित बाढ़ खण्ड के अधिकारी थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली