बलिया : एक ही परिवार के तीन शिक्षक समेत पांच पॉजिटिव, शिक्षक नेता ने उठाई यह मांग

बलिया : एक ही परिवार के तीन शिक्षक समेत पांच पॉजिटिव, शिक्षक नेता ने उठाई यह मांग


बलिया। जिले में कोरोना का कोहराम जारी है। सोमवार को मिले 99 पॉजिटिव केस में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल है। इसमें तीन लोग शिक्षक ही है। इससे विभागीय गलियारे की हलचल बढ़ गयी है। 
आवास विकास कालोनी निवासी व शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्रावि राजागांव खरौनी नंबर-2 की प्रधानाध्यापिका, उनका पति (निजी स्कूल में टीचर) तथा एक शिक्षक पुत्र (प्रावि दरांव) के अलावा दो और पुत्र पॉजिटिव है। उधर, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे ने कहा है विभाग इस मसले गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए। शिक्षकों की ड्यूटी डोर-टू-डोर सर्वे में लगाई गयी है। लेकिन उनकी सुरक्षा पर तनिक भी ध्यान विभाग को नहीं है। मांग किया कि ड्यूटी पर लगाए गये शिक्षकों को पीपीई कीट, मास्क, सेनेटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय। साथ ही ड्यूटी के उपरांत उन्हें कम से कम 14 दिन ऑन ड्यूटी होम क्वारंटाइन रखा जाय। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक