बलिया : चुनाव ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मचारी जल्द कर लें यह काम
On



बलिया। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर तथा ईवीएम मास्टर ट्रेनर के पद पर कार्य करने वाले ऐसे अधिकारी-कर्मचारी, जिन्होंने आज तक पारिश्रमिक की धनराशि नहीं प्राप्त की है, वह निर्वाचन में कार्य करने के लिए निर्गत नियुक्ति आदेश की प्रति तथा एक आईडी प्रुफ के साथ कोषागार कार्यालय में (कार्यालय कार्य दिवस में) शीघ्र उपस्थित होकर पारिश्रमिक की धनराशि प्राप्त कर लें। अन्यथा की स्थिति में 30 सितम्बर के बाद यह धनराशि राजकीय कोष में जमा कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को सूचना भेज दी जायेगी।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
22 Mar 2026 16:57:43
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...



Comments