बलिया : 7 गांव के 600 लाभार्थियों को सांसद ने दिया ऐसा Certificate, जो...

बलिया : 7 गांव के 600 लाभार्थियों को सांसद ने दिया  ऐसा Certificate, जो...


बांसडीह, बलिया। स्वामित्व योजना के तहत रविवार को बांसडीह तहसील परिसर में पायलट प्रॉजेक्ट के तहत चयनित 7 राजस्व गांव के 600 लाभार्थियों को सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने सम्पत्ति प्रमाण पत्र 'घरौनी' का वितरण लाभार्थियों में किया।

सांसद ने लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आम जनता के हितों के लिये दृढ़संकल्पित है। मोदी सरकार द्वारा स्वमित्व योजना से भविष्य में घरौनी प्रमाण पत्र एक सम्पत्ति प्रमाण पत्र के रूप में कार्य करेगा। इस प्रमाण पत्र को सम्पत्ति के प्रपत्रों के रूप में दर्ज किया जा सकेगा। ग्रामीण इलाके के लोग किसी भी तरह के ऋण या वित्तीय सम्पति के तौर पर अपनी सम्पत्ति का उपयोग कर सकेंगे। पायलट प्रोजेक्ट में चयनित गांवों में असेगी, नारला, करमपुर, अकोल्ही, मंजीत छाप, गलाफ़रपुर, दुधैला के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र मिला। इस मौके पर भाजपा नेत्री केतकी सिंह, SDM दुष्यंत मौर्य, तहसीलदार श्रवण कुमार राठौड, नायब तहसीलदार अंजू यादव, रमेशकान्त कुशवाहा, गोपाल जी, सुग्रीव यादव, संजय वर्मा, लेखपाल तारकेश्वर सिंह, राजेश राम इत्यादि मौजूद रहे।


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद