बलिया में एक और प्रधानाध्यापिका का निधन, चार दिन में पांचवीं मौत से मचा हड़कम्प

बलिया में एक और प्रधानाध्यापिका का निधन, चार दिन में पांचवीं मौत से मचा हड़कम्प


बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवां रत्ती पट्टी की प्रधानाध्यापिका  श्रीमती ज्ञानमती का निधन मंगलवार को तड़के इलाज के दौरान लखनऊ में हृदयगति रूकने से हो गया। इसकी सूचना मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गया। शिक्षा जगत स्तब्ध हो उठा, क्योंकि एक-एक कर चार दिन के अंदर यह पांचवी मौत है। जिसमें चार प्रधानाध्यापक व एक शिक्षामित्र शामिल है। इन घटनाओं ने शिक्षकों को झकझोर कर रख दिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि एक-एक कर हो रही घटनाओं ने विचलित कर दिया है। समझ में नहीं आ रहा कि यह हो क्या रहा है। उन्होंने ईश्वर से गतात्मा की शांति एवं उनके परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति के लिए प्रार्थना की। वही, प्राशिसं नगरा के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना को असह्य बताया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा