बलिया : सरकार की वादाखिलाफी से नाराज कोषागार कर्मचारी संघ ने लिया चरणबद्ध आंदोलन का फैसला, देखें पूरा कार्यक्रम

बलिया : सरकार की वादाखिलाफी से नाराज कोषागार कर्मचारी संघ ने लिया चरणबद्ध आंदोलन का फैसला, देखें पूरा कार्यक्रम

                 अवधेश कुमार यादव

बलिया। 13 सितम्बर 2019 को हुए समझौते का पालन तथा 02 अगस्त 2021 को मौखिक आश्वासन के बाद भी शासनादेश निर्गत न किये जाने से नाराज कोषागार कर्मियों ने 16 दिसम्बर से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव व महामंत्री दिनेश कुमार शुक्ल ने इस बावत जिलाधिकारी को सूचना दे दिया है। कहा है कि कोषागार कर्मचारी संघ, बलिया ने आपातकालीन बैठक कर प्रान्तीय संघ द्वारा प्रस्तावित चरणबद्ध आन्दोलन को पूर्ण रूप से चलाने का निर्णय लिया है।

ये है पूरा कार्यक्रम
1. 16.12.2021 से 18.12.2021 तक बाह पर काली पट्टी बांध कर अपराह्म 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक 02 घण्टे का कार्य बहिष्कार एवं गेट मीटिंग तथा 18.12.2021 को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन।
2. 20.12.2021 को निदेशक, कोषागार कार्यालय, लखनऊ पर एक दिवसीय विशाल धरना।
3. 21.12.2021 से 23.12.2021 तक तीन दिन का कार्य बहिष्कार।
4. 23.12.2021 को अग्रिम आन्दोलन के लिए केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट