यूपी में बारिश का कहर : लखनऊ में दीवार गिरने से तीन महिलाओं समेत 9 की मौत

यूपी में बारिश का कहर :  लखनऊ में दीवार गिरने से तीन महिलाओं समेत 9 की मौत

लखनऊ। भारी बारिश के बीच शुक्रवार की सुबह यूपी की राजधानी लखनऊ के दिलकुशा इलाके में दीवार गिरने से तीन महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों तीन बच्चे भी शामिल है। सभी मृतक उल्दन गांव झांसी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं बचाव को तेजी देने के ल‍िए दिलकुशा में एनडीआरएफ को बुलाया गया है। दो द‍िन से हो रही भारी बारिश से शहर में हर ओर जल भराव हो गया है। 

कैंट क्षेत्र के दिलकुशा के पीछे वाली कालोनी से बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार गिर गई। इस हादसे में प्रदीप (28) पचवारा झांसी, रेशमा (25) पत्नी प्रदीप झांसी, नैना (01) पचवारा झांसी, चंदा (25) पत्नी धर्मेंद्र पचवारा, धर्मेंद्र (28) पचवारा, धर्मेंद्र का एक तथा दो वर्षीय पुत्र, मानकुंवर देवी (45) पत्नी पप्पू, पप्पू (50) पचवारा की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने घटनास्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह घटना बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार गिरने से हुई है। दो घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया है। डीएम ने सिविल हास्पिटल पहुंच कर उनका हालचाल लिया। 

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताया है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मृतकों के परिवारीजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्‍होंने सभी घायलों के मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट