बलिया : कार का शीशा तोड़कर चार लाख गायब, पुलिस जांच में जुटी

बलिया : कार का शीशा तोड़कर चार लाख गायब, पुलिस जांच में जुटी


बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मॉडल रेलवे स्टेशन के पास देसी शराब की दुकान के ठीक सामने बुधवार की शाम एक कार का शीशा तोड़कर चार लाख रुपये चुराने का मामला प्रकाश में आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज ने कार तथा उसमें सवार होकर वाराणसी से आए पिता-पुत्र को कोतवाली लेकर गए। चौकी इंचार्ज ने पूछे जाने पर बताया कि मामला संदिग्ध है। पिता और पुत्र से पूछताछ जारी है। मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंबलिया : डेढ़ माह में चोरों ने दूसरी बार खंगाली दुकान

कार में सवार होकर वाराणसी निवासी पिता महेंद्र केसरी और पुत्र शांकु केसरी बलिया तकादा में आए थे। पिता और पुत्र दोनों कानपुर की एक साइकिल कंपनी के एजेंट है। बलिया में संबंधित दुकानों से पैसा वसूलने आए थे। दोनों देसी शराब की दुकान के ठीक सामने कार खड़ी कर कहीं गए हुए थे, वापस आने पर देखा कि कार का शीशा टूटा है तथा अंदर बैग में रखा चार लाख रुपये गायब है। ओकडेनगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों साइकिल कंपनी के एजेंट है। पैसा भी कंपनी का है। मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday 15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
मेष  खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश या दूर स्थान से जुड़े कामों में सक्रियता बढ़ सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में...
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज