बलिया पुलिस को मिली सफलता : 39 पेटी शराब बरामद, तमंचे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बलिया पुलिस को मिली सफलता : 39 पेटी शराब बरामद, तमंचे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एके भारद्वाज
हल्दी, बलिया। हल्दी पुलिस ने 39 पेटी अवैध शराब लदी कार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक भाग निकला। तस्कर के कब्जे से तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस को यह सफलता हल्दी चट्टी पर पुलिस पिकेट के पास मिली।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय चट्टी पर गस्त के समय सूचना मिली कि स्विफ्ट डिजायर कार में 2 व्यक्ति बलिया से बैरिया की तरफ शराब लेकर जा रहे हैं। कुछ दूरी पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान उक्त गाड़ी दिखाई दी। गाड़ी में बैठे दोनों लोग भागने लगे तो पुलिस ने एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार पासवान उर्फ टारजन पुत्र बीरेंद्र पासवान निवासी दलन छपरा थाना दोकटी बताया। जबकि भागने वाले व्यक्ति का नाम अजय है। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद