बलिया : पति के सामने ही जयप्रभा सेतु से नदी में लगा दी छलांग, पुलिस की मौजूदगी में हो रही तलाश

बलिया : पति के सामने ही जयप्रभा सेतु से नदी में लगा दी छलांग, पुलिस की मौजूदगी में हो रही तलाश

बैरिया, बलिया। सिताबदियारा (जयप्रकाश नगर) अंतर्गत आलेख टोला निवासी सुनीता देवी (25) पत्नी सतीश प्रसाद स्वर्णकार मांझी स्थित जयप्रभा सेतु से पति के सामने ही सरयू नदी में छलांग लगा दी। पति कुछ समझ पाता, उससे पहले ही वह उफनाई सरयू नदी में डूब गई।पति भागकर पुल के नीचे नदी के किनारे गया और मछुवारों से हाथ जोड़कर पत्नी को बचाने की गुहार लगाने लगा, किन्तु मछुवारे व मल्लाह भी कुछ नहीं कर पाये। 

सतीश प्रसाद अपनी पति सुनीता को बाइक पर पीछे बैठाकर सोमवार को आलेख टोला सिताबदियारा से इलाज कराने के लिए छपरा ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि जयप्रभा सेतु पर पत्नी सुनीता ने उल्टी करने की बात कहकर बाइक रुकवाई और जयप्रभा सेतु के रेलिंग के निकट पहुंचकर अचानक पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दिया।मृतका के दो छोटे-छोटे पुत्र व एक पुत्री है। घटना की सूचना पर बैरिया पुलिस व बिहार की मांझी पुलिस मौके पर पहुं गयी। सुनीता को ढूंढ़वाने का प्रयास चल रहा है, किंतु नदी उफनाई हुई है। इसके चलते मंगलवार को भी कुछ आता पता नहीं चल पाया। जगह जगह से गोताखोर को बुलाया गया है। बिहार पुलिस सुनीता को खोजने में जुटी हुई है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक