महिला समूहों की कर्जमुक्ति को बलिया में सम्मेलन, निशाने पर फाइनेंस कम्पनियां

महिला समूहों की कर्जमुक्ति को बलिया में सम्मेलन, निशाने पर फाइनेंस कम्पनियां


मनियर, बलिया। महिला समूह कर्जमुक्ति हेतु बुधवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा, अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा मनियर इकाई के तत्वाधान में कैम्प कार्यालय भागीपुर मोड़ पर समूह के सदस्यों व पदाधिकारियों का सम्मेलन हुआ।

वक्ताओं ने समूह का कर्जा माफ, महिलाओं को बैंकों से सस्ते ब्याजदर पर कर्ज व रोजगार देने की मांग की।कहा कि फाइनेंस कम्पनियां समूह की महिलाओं को कर्ज देती है तो चक्रबृद्धि ब्याज से भी अधिक ब्याज चुकता कराती है, जो अन्याय है। जो महिलाएं समूह से कर्ज ले चुकी हैं, कोरोना महामारी में ब्याज चुकता करने के लिए कोई आमदनी नही है। आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान रिजर्व बैंक ने किसी तरह की वसूली व ब्याज न लेने का निर्देश दिया, पर मुनाफाखोर कम्पनियों ने जोर जबदस्ती तथा उत्पीड़न के जरिये महिलाओं का सामान बेचवाकर वसूली जारी रखा है। इस मौके पर लाल साहब, लक्ष्मण यादव, वशिष्ठ राजभर, बसंत कुमार सिंह, राजू राजभर, सूमन गोंड़, सोमरिया देवी, मीना चौबे, दुर्गावती देवी, गीता वर्मा, मीना राजभर आदि रही। अध्यक्षता लीलावती देवी व संचालन रेखा पासवान ने किया।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय