सजग विपक्ष की भूमिका में सपा, बलिया में शुरू करेगी यह काम

सजग विपक्ष की भूमिका में सपा, बलिया में शुरू करेगी यह काम


बलिया। एक सजग विपक्ष का दायित्व निभाते हुए जनता की विभिन्न समस्याओं व सपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने को लेकर सपा नगर विधानसभा क्षेत्र की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सपा सरकार के कार्यकाल में यहां जो बड़े और प्रमुख विकास कार्य कराए गए है, उन विकास कार्यो पर जनता का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ता साईकिल से निकलेंगे। 

इस दौरान कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान/अपील पत्र को जनता के बीच पहुंचाएंगे। इसी क्रम में सर्वप्रथम 1 सितंबर 2020 को गंगा नदी पर बने विश्वस्तरीय जनेश्वर मिश्र सेतु पर साइकिल द्वारा अपील पत्र लेकर समाजवादी पहुचेंगे, जिसमें जनपद के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सम्मलित होंगे। जनता को यह बताएंगे कि यह सेतु समाजवादियों की  देन है। इसके अधूरे कार्य को वर्तमान सरकार जानबूझ कर रोक रखी है, जिसका उत्तर जिले की जनता इस विकासविरोधी सरकार को उखाड़ फेंक कर देगी।

पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि प्रदेश में जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है तो बलिया में विकास कार्य तेज हुआ है। साथ ही सरकार में बलिया की साझेदारी भी उस सरकार में अधिक रही है। आज वर्तमान सरकार ने द्वेष वश बलिया के विकास कार्य को अवरुद्ध किया है। यह शिलान्यासी सरकार एक भी ईंट विकास के नाम पर अब तक नही रखी है। ऊपर से अखिलेश यादव जी की सरकार में जो विकास कार्य प्रारम्भ किया गया था, उसे भी रोक रखा है। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि अगली बार जब यूपी में सपा सरकार बनेगी तो बलिया में मेडिकल कालेज बनवाया जाएगा। जनपद का विकास सपा के लोग ही कर पाएंगे। वर्तमान लोग सिर्फ स्वयं का विकास करेंगे। नगर पालिका बलिया के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता एव संजय उपाध्याय ने कहा कि नगर विधानसभा क्षेत्र के अन्य सभी जो विकास कार्य है, हम सभी उन स्थानों पर भी आगे जाएंगे और उस स्थान के वर्तमान स्थिति से अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

बैठक में पार्टी प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी', रामजी गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी, जमाल आलम, मृत्युंजय राय, रविन्द्र यादव, रामेश्वर पासवान, बलिराम यादव, झब्बू मिश्र, राम नाथ पटेल, सुभाष यादव, नितेश साहनी, राज कुमार पाण्डेय, प्रभुनाथ पहलवान, रितेश मिश्र पहाड़ी, मनीष दुबे मनन, रोहित चौबे, विश्वनाथ चौधरी, अजीत यादव, हरेंद्र गोंड, रामजी यादव, कृष्णा प्रधान, जगमोहन निषदवंशी, विजय मगोलपरी, पारस ठाकुर, अनिल यादव, जलालुद्दी जेडी, मिंटू खा, इम्तियाज अहमद, दिलीप भाई, भरत यादव, देवेंद्र यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव और संचालन राजन कन्नौजिया ने किया।
     

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र के बीबी टोला स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रविवार की सुबह अचानक आग...
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत