बलिया : अखण्ड भारत निर्माण मिशन ने कुछ यूं मनाया 16वां स्थापना दिवस

बलिया : अखण्ड भारत निर्माण मिशन ने कुछ यूं मनाया 16वां स्थापना दिवस

बैरिया, बलिया। क्षेत्र के रामनगर स्थित अखण्ड भारत निर्माण मिशन का 16वां स्थापना दिवस रविवार की देर रात मनाया गया। पहले सुन्दर का पाठ, फिर रात में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस अवसर अखण्ड भारत निर्माण मिशन के संस्थापक पण्डित मोहन चन्द उपाध्याय ने कहा कि विगत 16 वर्ष विश्व कल्याणार्थ रामनगर परिसर में स्थित राम जानकी मन्दिर और मोहनेस्वर महादेव मन्दिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ व हवन रोज विद्वान आचार्यो द्वारा होता है। मिशन स्वालम्बन की ओर है, जहां पंच तत्व शोध के लिए कार्य कर रहा है। शीघ्र ही द्वाबा में एक बड़ा संस्थान बनाने की जानकारी दी। 

बताया कि लोगों को ज्यादा सेवा कैसे दी जाय, इसके लिए विशेष कार्य चल रहा है। जनहित में कई योजना बनाई गयी है, जिसे मूर्त रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में सुधीर पांडे, मनोज पांडे, पूर्व प्रधान भरत सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव,भरत दुबे, उमाशंकर यादव, बच्चा लाल उपाध्याय, वशिष्ठ मिश्रा, चंदन मिश्रा, मतलेश्वर पांडे, छोटे उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह, गुप्तेश्वर सिंह के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली