बलिया : यदि आपके पास है यह योग्यता तो करे आवेदन, मिलेगी नौकरी

बलिया : यदि आपके पास है यह योग्यता तो करे आवेदन, मिलेगी नौकरी

बलिया। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में 21 मई को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है, जिसमें लार्सन एण्ड टर्वो एलएनटी पिलखुआ हापुण (वेतन 15000 योग्यता 12वीं आईटीआई पास), एसआरवी इण्डस्टील एण्ड हास्पीटेंलटी सिकोरिटी गार्ड (वेतन 13000, योग्यता 10वीं पास, कार्यस्थल पावर प्लान्ट ललितपुर), रोहित हाईबीड सीड्स गाजीपुर (वेतन 15000, योग्यता स्नातक पास कार्यस्थल गाजीपुर) तथा राजकीय आईटीआई बीक्स इण्डिया लिमिटेड, गुजरात (वेतन 15000 योग्यता 12वीं आईटीआई पास) शामिल है। 

इन कम्पनियों का विस्तृत विवरण विभाग की वेव साइट www.sewayojan.up.nic.in पर उपलब्ध है। इस रोजगार मेला में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन कार्यालय की पंजीकरण संख्या के साथ 18 से 35 साल के अभ्यर्थी 10वी, 12वीं, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा पास अभ्यर्थी विभाग की बेवसाइट पर 21 मई 2022 को बलिया में आने वाली कम्पनियों में आनलाइन आवेदन के साथ प्रतिभाग कर सकते है। बिना सेवायोजन कार्यालय की पंजीकरण संख्या तथा कम्पनियों में बिना आनलाइन आवेदन के प्रतिभाग नहीं कर पायेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद