बलिया में दिखी अटेवा की शक्ति : शिक्षक-कर्मचारियों ने बुलंद किया एनपीएस-निजीकरण भारत छोड़ो का नारा

बलिया में दिखी अटेवा की शक्ति : शिक्षक-कर्मचारियों ने बुलंद किया एनपीएस-निजीकरण भारत छोड़ो का नारा


बलिया। पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन और निजीकरण के विरोध में अटेवा प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर बलिया के शिक्षक-कर्मचारियों ने पदयात्रा में अपनी शक्ति का जबरदस्त प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कम्पाउंड में अटेवा के मंडल अध्यक्ष ओपी राय, जिलाध्यक्ष समीर पांडेय एवं कार्यक्रम प्रभारी विनय राय के नेतृत्व में 'एनपीएस-निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा' का शुभारंभ किया गया। 


कलेक्ट्रेट कम्पाउंड बलिया से शुरू शिक्षक-कर्मचारियों की पदयात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए पुन: कलेक्ट्रेट कम्पाउंड में पहुंचकर समाप्त हुई। अटेवा द्वारा आयोजित इस पदयात्रा को जनपद के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने सहयोग तथा पूर्ण समर्थन दिया। पदयात्रा के निर्धारित मार्ग में व्यापक जनसहयोग ने पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन और निजीकरण की समाप्ति के प्रति अटेवा की प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया। पदयात्रा को सफल बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी के लक्ष्मण सिंह, राकेश मौर्य, अखिलेश सिंह, लाल बहादुर शर्मा, नंदलाल शर्मा, वीरेंद्र सिंह, संजय पांडेय, संजीव कुमार सिंह, सरवत अफरोज, आलोक कुमार, सतीश सिंह इत्यादि सक्रिय सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, अजय सिंह, राजेश पांडेय, रामनाथ पासवान, राजेश सिंह, रंजना पांडेय आदि शिक्षक नेता मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट 8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की खबरें तैर रही हैं, उस हिसाब से...
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश