बलिया : नोडल अधिकारी की वर्चुवल समीक्षा

बलिया : नोडल अधिकारी की वर्चुवल समीक्षा


बलिया। शासन से आए नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी सचिव रंजन कुमार तथा ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ सुजीत कुमार ने रविवार को सभी खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। मीटिंग का मुख्य विषय नगरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोरोना से बचने को बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करना था।
नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने पंचायत सचिव के माध्यम से सुनिश्चित कराएं कि गांव में लोग जागरूक हो। नगरी क्षेत्र में ईओ व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाएंगे। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेट मरीजों को क्या करना है इसकी भी जानकारी लगातार देते रहें। पूरी सख्ती के साथ यह सुनिश्चित कराई जाए कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज के पास जरूरी उपकरण उपलब्ध रहे। इस दौरान जिलाधिकारी एसपी शाही, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव भी थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद