बलिया पुलिस ने जेल में बंद दो लोगों पर लगाया गैंगेस्टर

बलिया पुलिस ने जेल में बंद दो लोगों पर लगाया गैंगेस्टर


बैरिया, बलिया।  बैरिया पुलिस ने लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त दो अभियुक्तों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत शनिवार को कार्रवाई करते हुए मामला पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन पर कार्रवाई गंभीर होगी।
बैरिया थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 22 अगस्त को पुलिस ने कीटनाशकों के बीच शराब रखकर बिहार ले जाते समय चांददियर चौराहे से एक ट्रक अवैध शराब पकड़ा था। शराब को कब्जे में लेकर ट्रक को सीज किया गया था। दो आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। शराब की तस्करी को रोकने के लिए बिहार सारण के फुर्सतपुर निवासी थाना गढ़खा अनिल राय पुत्र राजकुमार राय व बिहार सारण के जटवा निवासी थाना मुफस्सिल निवासी हुकुम कुमार यादव पुत्र लगन देव यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त दोनो अभियुक्तो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों अभियुक्त जिला जेल में हैं।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित