बलिया : दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, मां-बेटा घायल ; एक रेफर

बलिया : दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, मां-बेटा घायल ; एक रेफर


श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर-बेल्थरारोड मार्ग पर स्थित करमौता गांव के पास गुरुवार को दो बाईकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर भेजवाया, जहां से एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर निवासी निखिल पांडेय (25) अपनी मां उषा देवी (50) के साथ सिकंदरपुर अपनी रिश्तेदारी में आए थे। गुरुवार को ये लोग बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। अभी ये करमौत गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार विनीत सिंह (40) पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी दुबारी थाना मधुबन जिला मऊ से आमने सामने की टक्कर हो गई। 

टक्कर की आवाज सुन मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। आनन फानन में तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत विनीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल निखिल पांडेय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं उषा देवी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। उधर घटना की जानकारी होते ही निखिल के रिश्तेदार हॉस्पिटल पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार