बलिया : सपा विधायक रिजवी बोले-गरीबों व वंचितों के साथ खिलवाड़ कर रही सूबे की सरकार

बलिया : सपा विधायक रिजवी बोले-गरीबों व वंचितों के साथ खिलवाड़ कर रही सूबे की सरकार

श्वेता पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड से कराह रहा है, हाड़ कपाने वाली ठंड से जन जीवन बेहाल है। बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं और सूबे की सरकार शेखी बघारने में व्यस्त है। उक्त बाते पूर्व मंत्री / विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने बुधवार को प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कही।  

कहा कि अब तक नगर पंचायत सिकंदरपुर में न तो अलाव की कोई व्यवस्था की गई है और न ही गरीबों को कंबल वितरित किया गया है। यह सरकार की गरीब, कमजोर और वंचितों के प्रति विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। पूरे प्रदेश में यूरिया के लिए मचे हाहाकार पर विधायक ने जमकर चुटकी ली। कहा की किसानों की आमदनी दोगुनी करने वाली सरकार में अन्नदताओं को न तो समय से यूरिया मिला पा रही और न पानी। किसी भी सरकारी गोदाम पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। किसान मजबूर होकर 270 रुपए की यूरिया 400 रुपए में खरीद रहा है। यही नहीं किसान विरोधी इस सरकार के राज में सिंचाई के लिए दिन में बिजली तक नहीं मिल रही है।

किसान जान जोखिम में डालकर रात में सिंचाई करने को मजबूर है। और तो और नहरों और रजवाहों में पर्याप्त पानी नही छोड़ा गया है। इस सरकार के पास सिर्फ दिखावा है। फूट डालो और राज करो की नीति पर चलने वाली इस भाजपा सरकार की असलियत जनता जान चुकी है। आने वाले दिनों में जनता अपने अपमान का बदला सूद सहित वसूल करेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब हर जगह अलाव की व्यवस्था करने और कंबल वितरित करने की मांग की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल