बलिया : खरीफ की बर्बाद फसलों का अब तक शुरू नहीं हो सका सर्वे

बलिया : खरीफ की बर्बाद फसलों का अब तक शुरू नहीं हो सका सर्वे




बैरिया, बलिया। जलभराव से बर्बाद खरीफ की फसलों का जायजा लेने के लिए राजस्व टीम अभी तक सर्वे का कार्य शुरू नहीं कर सकी है। जबकि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी कई बार इस संबंध में संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर चुके हैं। बैरिया क्षेत्र में तहसीलदार शिवसागर दूबे  की माने तो लेखपाल सर्वे में जुटे हुए हैं, जबकि सदर तहसील क्षेत्र में अभी तक एक भी गांव में किसानों की फसल नुकसान का जायजा नहीं लिया गया है। 

ऐसे में किसानों को सरकार कैसे क्षतिपूर्ति देगी, लोगों के समझ में नहीं आ रहा है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि जो भी सर्वे का कार्य है, वह पूरा हो जाएगा। सरकारी सहायता के लिए जिलाधिकारी को सर्वे रिपोर्ट समय से दे दी जाएगी। इस बीच इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह का कहना है कि अगर 30 दिसंबर तक सर्वे पूरा कर रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को नहीं भेजी गई तो मामले को उच्च न्यायालय में ले जाऊंगा।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली