बलिया : परिषदीय विद्यालयों में अब तक नहीं बंटा स्वेटर !
On



बैरिया, बलिया। सर्दी का मौसम शुरू हुए दो महीने बीतने को है, किंतु एक-दो को छोड़ दिया जाय तो परिषदीय विद्यालयों पर स्वेटर का वितरण नहीं हो पाया है। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा यह बार-बार घोषणा की जाती रही है की सर्दी शुरू होने से पूर्व सभी बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करा दिया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को शासन से धन भी उपलब्ध कराया जा चुका है।
लोगों का आरोप है कि बेसिक शिक्षा विभाग में नख से शिख तक भ्रष्टाचार व्याप्त है।जानबूझकर स्वेटर के वितरण में देरी किया जा रहा है। गनीमत है कि बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, वरना ठिठुरते हुए उन्हें स्कूल आने को मजबूर होना पड़ता। इस संदर्भ में पूछने पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमंत मिश्र ने बताया कि जल्द ही बच्चों में स्वेटर का वितरण किया जाएगा। इसके लिए कार्यवाही की जा रही है।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 14:25:16
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...



Comments