बलिया कलेक्ट्रेट में 14 को जुटेंगे सपाई
On



बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर देश और प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 14 दिसम्बर को समाजवादी पार्टी बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देगी।
सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने बताया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण रूप से किसानों के साथ है तथा कृषि कानून के खिलाफ है। इसको लेकर नेतृत्व ने यह फैसला किया है कि 14 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से पत्रक भी दिया जाएगा, जिसमें कुछ स्थानीय प्रमुख समस्याएं भी शामिल रहेंगी।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
06 Feb 2026 07:16:33
वाराणसी : बावतपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षाकर्मियों द्वारा की जा रही जांच में एक यात्री...



Comments